पूर्व-मंत्री से विवाद के बाद एम्स अधीक्षक को हटाया
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान जोधपुर प्रशासन ने प्रशासनिक बदलाव किया है।एम्स हॉस्पिटल के अधीक्षक पद से डॉ. महेश देवनानी को हटा दिया गया है। उनके स्थान पर डर्मेटोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. अभिषेक भारद्वाज को अधीक्षक पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
जानकारी के मुताबिक देवनानी का पूर्व केंद्रीय मंत्री पीपी चौधरी के साथ पूर्व में विवाद भी हो गया था। इसके बाद करीब तीन महीने पहले उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि उसे स्वीकार नहीं किया गया था, लेकिन अब एम्स हॉस्पिटल प्रशासन की ओर से उन्हें पद से हटा दिया गया है। उनका अंतिम कार्य दिवस बुधवार तक रहेगा।

No comments