उदयपुर-बेंगलुरु के बीच हवाई कनेक्टिविटी बढ़ेगी:कल से शुरू होगी इंडिगो की तीसरी डायरेक्ट फ्लाइट
उदयपुर और कर्नाटक की आईटी हब बेंगलुरु के बीच अब कनेक्टिविटी बढऩे जा रही है। इंडिगो एयरलाइंस कल यानि 12 नवंबर से उदयपुर से बेंगलुरु के लिए अपनी दूसरी अतिरिक्त डायरेक्ट फ्लाइट शुरू करने जा रही है। इससे इस रूट पर कुल तीन डायरेक्ट फ्लाइट्स हो जाएंगी, जो पैसेंजर्स को ज्यादा ऑप्शन होंगे। फिलहाल उदयपुर के महाराणा प्रताप एयरपोर्ट से बेंगलुरु के लिए इंडिगो की एक और एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक डायरेक्ट फ्लाइट संचालित हो रही है। उदयपुर से दिल्ली, मुंबई, जयपुर, बेंगलुरु, हैदराबाद और इंदौर के लिए रोजाना फ्लाइट चलती है।

No comments