कार में सवार था डॉ. उमर मोहम्मद, फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल में थी तलाश
दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम में हुए कार बम विस्फोट की जांच कर रही एजेंसियां बड़ी कामयाबी के करीब हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस विस्फोट के तार फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल से जुड़े होने के संकेत मिल रहे हैं. एजेंसियां मान रही हैं कि इस टेरर मॉड्यूल से जुड़ा डॉक्टर उमर मोहम्मद कार में सवार था. खुफिया एजेंसियों को शक है कि आई-20 कार में डॉक्टर उमर मोहम्मद सवार था. हालांकि पुलिस उसका डीएनए टेस्ट करवाएगी जिसके बाद ही पुख्ता तौर पर पुष्टि होगी कि कार में डॉक्टर उमर मोहम्मद ही था या नहीं.

No comments