Breaking News

राजस्थान सरकार ने बनाया डीजी लॉ एंड ऑर्डर का पद:पुलिस मुखिया ने सौंपा महत्वपूर्ण जिम्मा

राजस्थान सरकार ने पुलिस प्रशासन को मजबूती प्रदान करने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव किया है। कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए डायरेक्टर जनरल  लॉ एंड ऑर्डर का एक नए पद बनाया गया है।
राजस्थान पुलिस के मुखिया पुलिस महानिदेशक  राजीव कुमार शर्मा ने शुक्रवार रात एक आदेश जारी किया। आदेशानुसार, इस नए पद की जिम्मेदारियां निर्धारित की हैं। डीजी संजय अग्रवाल पुलिस महानिदेशक के समग्र नियंत्रण में काम करते हुए तीन प्रमुख शाखाओं के कार्यों का मार्गदर्शन और समन्वय करेंगे।

No comments