माउंट आबू में शुरू हुई 'आइस एज'! बर्फीली ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड
पूरे राजस्थान समेत उत्तर भारत में अब कड़ाके की सर्दी का आगाज हो चुका है. जहां निचले इलाकों में घना कोहरा वाहनों की रफ्तार थाम रहा है, वहीं प्रदेश के इकलौते पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में ठंड ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है. स्थानीय मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, माउंट आबू का न्यूनतम तापमान लुढ़ककर करीब 4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है. मौसम में आए इस अचानक बदलाव से पूरे शहर की फिजाओं में अब बर्फीली ठंड का गहरा एहसास घुल गया है.
तापमान में भारी गिरावट के कारण स्थानीय निवासियों और पर्यटकों की दिनचर्या में बदलाव आने लगा है. सुबह और देर शाम को लोग ठिठुरन से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं.
तापमान में भारी गिरावट के कारण स्थानीय निवासियों और पर्यटकों की दिनचर्या में बदलाव आने लगा है. सुबह और देर शाम को लोग ठिठुरन से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं.

No comments