अंता नतीजे से बदला विधानसभा का गणित, कांग्रेस विधायकों की संख्या बढ़कर 67
अंता विधानसभा क्षेत्र की जनता ने उपचुनाव में एक बार फिर कांग्रेस को जीत की चाबी थमा दी। डबल इंजन की सरकार के दावों, विकास कार्यों को नकारते हुए वोटरों ने कांग्रेस का साथ दिया। अंता में कांग्रेस की जीत से राजस्थान विधानसभा में अब पार्टी के विधायकों की संख्या बढ़कर 67 हो गई है।
कांग्रेस विधायकों की संख्या बढऩे से राजस्थान की भाजपा सरकार पर भले ही कोई खास असर नहीं पड़ेगा, लेकिन इससे विधानसभा सत्र में कांग्रेस को सरकार को घेरने का अधिक अवसर मिल जाएगा।
कांग्रेस विधायकों की संख्या बढऩे से राजस्थान की भाजपा सरकार पर भले ही कोई खास असर नहीं पड़ेगा, लेकिन इससे विधानसभा सत्र में कांग्रेस को सरकार को घेरने का अधिक अवसर मिल जाएगा।

No comments