Breaking News

कार के डैम में गिरने से जज के दो बॉडीगार्ड समेत तीन की मौत

झारखंड के रांची से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक बड़ा हादसा हो गया। पुलिस के मुताबिक, जमशेदपुर से आ रही एक कार हाटिया डैम में गिर गई। कार में कुल चार लोग थे, जिसमें कार के ड्राइवर और मुख्य जिला जज के दो बॉडीगार्ड की डूबकर मौत हो गई। वहीं हादसे में एक व्यक्ति अभी भी लापता है, जिसकी तलाश जारी है। 
मामले में हाटिया थाना के डीएसपी प्रमोद मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ड्राइवर कार पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार पलट गई और डैम में गिर गई।

No comments