Breaking News

महिला दोस्त ने ज्वेलर को बेहोश कर तिजोरी की साफ, पकड़ी गई

बाड़मेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ज्वैलरी चुराने वाली महिला और उसके दो साथियों को अरेस्ट किया है। तीनों ने मिलकर एक ज्वेलर के घर से करीब पच्चीस लाख रुपए से भी ज्यादा की ज्वेलरी चुराई थी। इसके लिए ज्वेलर को नींद की गोलियां देकर बेहोश किया गया था और बाद में तिजोरी साफ की गई थी। बाड़मेर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कुछ ही समय में पूरी गैंग को गुजरात के अहमदाबाद से अरेस्ट कर लिया।

No comments