ध्वजारोहण समारोह के बाद वीआईपी दर्शन बंद -ट्रस्ट ने छपवाए खास कार्ड
अयोध्या में होने वाले ध्वजारोहण समारोह को देखते हुए श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और जिला प्रशासन ने विशेष व्यवस्थाएँ तय की हैं। निर्णय के अनुसार, 25 नवंबर को रामलला के दर्शन पूरी तरह बंद रहेंगे। इस दिन केवल समारोह में आमंत्रित अतिथियों को ही निर्धारित समयानुसार दर्शन कराया जाएगा। इसके अलावा, 26 नवंबर को वीआईपी, विशिष्ट व सुगम पास के जरिए होने वाले दर्शन भी निलंबित रहेंगे, हालांकि आम श्रद्धालुओं के लिए सामान्य दर्शन पहले की तरह जारी रहेंगे।
ध्वजारोहण के लिए बुलाए गए विशिष्ट अतिथियों हेतु ट्रस्ट ने पीले रंग का एक विशेष चार-पृष्ठीय निमंत्रण पत्र तैयार कराया है।
ध्वजारोहण के लिए बुलाए गए विशिष्ट अतिथियों हेतु ट्रस्ट ने पीले रंग का एक विशेष चार-पृष्ठीय निमंत्रण पत्र तैयार कराया है।

No comments