श्रद्धालुओं में बढ़ा उत्साह -अब 12 दिन और खुले रहेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट
उत्तराखंड में इस वर्ष की चारधाम यात्रा अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। श्रद्धालुओं की भीड़ अभी भी लगातार चारों धामों में दर्शन के लिए पहुंच रही है, लेकिन अब यात्रा सीजऩ सीमित दिनों का मेहमान रह गया है। प्रशासन ने जानकारी दी है कि बदरीनाथ धाम के कपाट 25 नवंबर को विधिवत पूजा-अर्चना के बाद शीतकालीन अवधि के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही यात्रा का मुख्य चरण भी समाप्त हो जाएगा।
चारधाम यात्रा हर साल अप्रैल-मई में कपाट खुलने के साथ शुरू होती है और अक्टूबर-नवंबर तक चलती है। इस बार यात्रा ने रिकॉर्ड तोड़े हैं। लाखों श्रद्धालुओं ने बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में दर्शन किए। विशेषकर बदरीनाथ धाम में पूरे सीजऩ भर श्रद्धालुओं की संख्या निरंतर बनी रही।

No comments