Breaking News

पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त को लेकर आई बड़ी खुशखबरी

देशभर के किसानों के लिए खुशखबरी का समय करीब आ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 नवंबर 2025 को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त जारी करेंगे।
इस मौके को लेकर किसान बेहद उत्साहित हैं। क्योंकि एक बार फिर उनके बैंक खातों में सीधे दो हजार रुपए हस्तांतरित किए जाएंगे। यह राशि बिना किसी देरी, कटौती या बिचौलियों के सीधे किसानों के आधार-लिंक्ड बैंक खातों में पहुंचाई जाएगी। अब तक केंद्र सरकार इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत 3.70 लाख करोड़ रुपए से अधिक की रकम किसानों को सीधे उपलब्ध करा चुकी है।

No comments