राजस्थान ग्रामीण बैंक अधिकारी धारा सिंह मीणा निलंबित
राजस्थान ग्रामीण बैंक, सोजत सिटी में पदस्थापित स्केल प्रथम अधिकारी धारा सिंह मीणा को बैंक प्रबंधन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। उन पर गंभीर अनियमितताओं में लिप्त होने का आरोप है। मीणा सपोटरा की ग्राम पंचायत कालागुडा के गोरेहार गांव के निवासी हैं।
महाप्रबंधक श्याम सुंदर बच्चनी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, धारा सिंह मीणा पर बैंक भर्ती परीक्षा के दौरान अपने स्थान पर डमी अभ्यर्थी को बैठाकर परीक्षा उत्तीर्ण कराने का आरोप साबित हुआ है।
महाप्रबंधक श्याम सुंदर बच्चनी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, धारा सिंह मीणा पर बैंक भर्ती परीक्षा के दौरान अपने स्थान पर डमी अभ्यर्थी को बैठाकर परीक्षा उत्तीर्ण कराने का आरोप साबित हुआ है।

No comments