Breaking News

गोदारा कॉलेज में हस्तकला प्रदर्शनी का आयोजन


श्रीगंगानगर के चौ. बल्लूराम गोदारा राजकीय कन्या महाविद्यालयके गृह विज्ञान विभाग में साप्ताहित कार्यक्रम में 'सक्षम-शिक्षा से आत्मनिर्भरता तक' के अंतर्गत कार्यक्रम शुभारंभ करते हुए 'हस्तकला प्रदर्शनी' का आयोजन किया किया। 
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. पूनम सेतिया ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया एवं छात्राओं को गृहविज्ञान विषय को करियर के तौर पर अपनाने को कहा। गृहविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष  प्रो. कमलजीत कौर मान ने छात्राओं को प्रदर्शनी में कलात्मक वस्तुओं के निर्माण एवं विक्रय के लिए प्रशंसा की। 

No comments