Breaking News

बच्चें ने पढ़ाई, अनुशासन के विचार किए साझा


श्रीगंगानगर में राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद एवं अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा श्रीगंगानगर के तत्वावधान में शुक्रवार को रविन्द्र पथ मटका चौक स्थित पीश्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में 21वीं सदी के कौशल एवं जीवन कौशल विकास जिला स्तरीय प्रबल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों ने पढाई संबंधी, अनुशासन, सोने-उठने व पढऩे का समय निर्धारण करने संबंधी विचार साझा किए।
इसके अलावा आज इस स्कूल में बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू एवं बच्चों के चाचा नेहरू को याद किया।

No comments