महात्मा गांधी स्कूल में बाल दिवस मनाया
श्रीगंगानगर में इंदिरा चौक स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में 14 नवंबर को पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में बाल दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री रवि प्रकाश सुथार सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा श्री रोहताश यादव मुख्य एलएडीसीएस मुख्य अतिथि तथा श्री सत्य प्रकाश टेलर जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा विशिष्ट अतिथि थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य तरुण गुप्ता ने की। कार्यक्रम में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता, म्यूजिकल चेयर तथा अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। न्यायाधीश रवि प्रकाश सुथार ने बच्चों को शिक्षा का महत्व बताते हुए नशे से दूर रहने की सलाह दी।

No comments