Breaking News

अधिवक्ताओं ने जस्टिस मनोज गर्ग का किया सम्मान


राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर के जस्टिस मनोज गर्ग 18 नवम्बर को सेवानिवृत हो रहे हैं। इनकी सेवानिवृति के उपलक्ष में बीकानेर डिविजन के अधिवक्ताओं की ओर से जोधपुर के नोबल्टी होटल में गुरुवार रात्रि जस्टिस मनोज गर्ग का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। 
वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट ज्ञानज्योति गुप्ता (पुत्र वरिष्ठ अधिवक्ता दर्शनपाल गुप्ता निवासी श्रीगंगानगर) ने बताया कि सम्मान समारोह में बीकानेर डिवीजन के वरिष्ठ अधिवक्ता झाबरमल पुरोहित, अधिवक्ता एचसी खरलिया, अधिवक्ता सोहनलाल जैन, अधिवक्ता ज्ञानज्योति गुप्ता एवं अधिवक्ता डीएस राजवी सहित अन्य वरिष्ठ अधिवक्ताओं द्वारा जस्टिस मनोज गर्ग का पुष्प माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। 

No comments