दोनों आरोपियों की जेल में शिनाख्त परेड करवाने की तैयारी में जुटी पुलिस
श्रीगंगानगर के सदर थाना क्षेत्र में हनुमानगढ़ मार्ग पर स्थित चैताली एनक्लेव कॉलोनी में 7 नवंबर की शाम लूट और चाकूबाजी की घटना को अंजाम देने वाले विकास उर्फ साहिल मेहरा निवासी कोटड़ी मुक्तसर साहिब व इसके साथी सुखचैन उर्फ दीपू पुत्र रूप सिंह मुक्तसर साहिब की केन्द्रीय कारागृह में शिनाख्त परेड करवाई जायेगी। इसके लिए सदर पुलिस औपचारिका पूर्ण कर रही है। दोनों को बापर्दा गिरफ्तार करने पर कोर्ट में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।
थाना प्रभारी ने बताया कि परिवादी गुरसिमरन गोयल से जेल में आरोपियों की शिनाख्त परेड करवाई जायेगी। इसके बाद रिमांड पर लेकर लूटी नगदी, लैपटॉप बरामद करने का प्रयास किया जायेगा।
No comments