गैस सिलेंडर से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली थार से टकराई, हादसा टला
श्रीकरणपुर कस्बे में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा टल गया जब गैस सिलेंडर से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में थार गाड़ी जा भिड़ी। यह हादसा पदमपुर रोड पर इंडेन गैस गोदाम के पास हुआ। थार गाड़ी में सवार 4-5 युवक एक विवाह समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान थार गाड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि ट्रैक्टर के टायर निकल गए और थार का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद थार 132 केवी जीएसएस की वॉल बाउंड्री तोडकऱ अंदर घुस गई। थार में सवार एक युवक के मामूली चोट आई। गनीमत रही कि गैस सिलेंडर नहीं फटे, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

No comments