11 टीके फाटक पर आरयूबी निर्माण शुरू,यातायात तीन मार्गों से डायवर्ट
रायसिंहनगर शहर में 11 टीके के पास स्थित फाटक संख्या 36 पर डबल बॉक्स रेलवे अंडर ब्रिज निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे हनुमानगढ़ मंडल की ओर से जारी निर्देशों के तहत निर्माण स्थल पर तेजी से खुदाई का काम चल रहा है। इसेक लिए बड़ी मशीनें और क्रेन पहुंच चुकी है। इसी कारण फाटक को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।
तकनीकी इंजीनियर मोहम्मद आफताब ने बताया है कि 21 और 22 नवंबर की रात को 9 घंटे का रेलवे ब्लॉक स्वीकृत किया गया है इस दौरान रेल यातायात पूर्ण रूप से बंद रहेगा।

No comments