कन्या विद्यालय में सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
श्रीगंगानगर में पुलिस थाना महिला की निरीक्षक ज्योति नायक के सुपरविजन में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट-1 एवं 2 तथा एंटी रोमियो टीम द्वारा राजकीय कन्या विद्यालय 4, पुरानी आबादी में सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को 112, 1090, पैनिक बटन जैसे त्वरित पुलिस सहायता साधनों की जानकारी दी। टीम प्रभारी हवलदार सुखदेव ङ्क्षसह ने छात्राओं को अनजान व्यक्ति से बातचीत न करने, किसी संदिग्ध लिंक या कोड पर क्लिक न करने और साइबर फ्रॉड की स्थिति में ऐप के माध्यम से रिपोर्ट करने की समझाइश की।

No comments