एसआईआर कार्य निर्धारित समयावधि से पूर्ण करें : एसीईओ
श्रीगंगानगर में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को और गति प्रदान करते हुए चुनाव अधिकारियों द्वारा निर्धारित समय से पूर्व पूरा करने को लेकर मंगलवार को जिला परिषद सभागार में जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरीराम चौहान की अध्यक्षता में बैठक हुई।
बैठक में एसीईओ श्री चौहान ने उपस्थित जिला परिषद के अधिकारी-कर्मचारियों आदि को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने को कहा। उन्होंने कहा कि एसआईआर कार्य को पूर्ण सावधानीपूव्रक एवं गम्भीरता से पूर्ण करें ताकि किसी प्रकार की त्रुुटि न रहे।
No comments