Breaking News

कर्मचारियों की मौतों पर रोक लगाने की मांग, बाजू पर बांधी काली पट्टी


प्रदेश में कर्मचारियों को दी जा रही प्रशासनिक एवं मानसिक प्रताडऩा से आत्महत्या जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने की मांग को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के प्रदेशव्यापी आह्वान महासंघ से जुड़े कर्मचारियों और शिक्षकों द्वारा काली पट्टी बांध कर कार्य किया गया ।
महासंघ के जिलाध्यक्ष अशोक कलवानिया और जिला मंत्री राधेश्याम यादव ने बताया कि शंकर लाल मीणा  ग्राम विकास अधिकारी पंचायत समिति शाहपुरा भीलवाड़ा एवं मुकेश कुमार जांगिड शिक्षक झोटवाड़ा ने अपने राजकीय कार्यों को लेकर अनावश्यक दबाव बनाने और प्रशासनिक प्रताडऩा से व्यथित होकर  आत्महत्या कर ली है । 

No comments