सड़क हादसे में दो युवकों की मौत
हनुमानगढ़ टाउन थाना क्षेत्र में 16 नवंबर की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान चक 13 एचएमएच निवासी शंकर और उसका साथी बलविन्द्र के रूप में हुई। दोनों मजदूरी की तलाश में मोटरसाइकिल से रावतसर जा रहे थे। रात करीब 8 बजे मटोरिया वाली ढाणी के पास सेमनाला पुल के निकट सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन चालक ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया।
पुलिस ने मृतक शंकर के पिता लाभ सिंह की रिपोर्ट पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

No comments