नाबालिग लड़की के अपहरण और मारपीट का मामला दर्ज
रायसिंहनगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 17 में एक नाबालिग लड़की के अपहरण और उसके परिजनों से मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार, वार्ड 17 निवासी मनोज कुमार पुत्र लेखराज ने रिपोर्ट दी कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री भारती देवी, जो माता गुजरी कन्या विद्यालय में कक्षा 7 की छात्रा है, 17 नवंबर की सुबह घर से अचानक लापता हो गई। परिजन जब आसपास तलाश में निकले तो लड़की का कोई सुराग नहीं मिला।

No comments