Breaking News

अवैध हथियारों सहित युवक गिरफ्तार


श्रीगंगानगर जिले के राजियासर पुलिस व डीएसटी ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए एक युवक को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने राजियासर पुलिस थाना क्षेत्र के गांव भोजेवाला निवासी 23 वर्षीय पवन कुमार पुत्र आईदान को गिरफ़्तार करके ेउसके कब्जा से 12 बोर की दो देशी पिस्तोल व दो जिंदा कारतूस बरामद किये। पुलिस ने छतरगढ़ मार्ग पर आर्मी कैम्प के निकट बिरधवाल से आरोपी को गिरफ्तार किया।

No comments