व्यापारी से चार लाख रुपए लूटने के आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार
श्रीगंगानगर शहर में बीते शनिवार शाम एक व्यापारी गुरसिमरन गोयल निवासी चैताली इन्कलेव से चार लाख रुपए, लैपटॉप छीनने के आरोपियों विकास उर्फ साहिल पुत्र श्यामलाल निवासी मुक्तसर व सुखचैन सिंह उर्फ दीपू निवासी मुक्तसर को केन्द्रीय कारागृह से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से रकम व लैपटॉप बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। वारदात में यह दोनों युवक ही शामिल थे। मामले की जांच एसआई सुनील कुमार कर रहे हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को बापर्दा गिरफ्तार किया था।
केन्द्रीय कारागृह में भेज कर पीडि़त व्यापारी से शिनाख्त परेड करवाई गई थी। गौरतलब है कि व्यापारी गुरसिमरन गोयल अपने शोरूम मनन प्लाईवुड एंड हार्डवेयर से इलेक्ट्रिक स्कूटी से घर लौट रहे थे।

No comments