अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
पीलीबंगा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में 42 वर्षीय बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ओमप्रकाश पुत्र रावताराम, निवासी 1 जे डब्ल्यू जाखडावाली, दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच पीलीबंगा मंडी से मोटरसाइकिल पर अपने घर लौट रहा था। जेएम ईट उद्योग, रोही पंडितावाली के पास पहुंचे, तभी एक अज्ञात वाहन चालक ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

No comments