Breaking News

क्या यहां की ट्रैफिक पुलिस भी करेगी सख्ती?


श्रीगंगानगर शहर में बिगड़ रही ट्रैफिक व्यवस्था से हर कोई परेशान है। सड़कों पर खड़े आड़े-तिरछे  वाहनों से कई बार जाम की स्थिति बनती है, मगर फिर  भी ट्रैफिक पुलिस गंभीर नहीं है। शहर में हल्का  वाहन तो दूर कई स्कूलों की बसें तक सड़कों पर खड़ी रहती हैं। फिर भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। 
हालांकि जयपुर में ट्रैफिक पुलिस स्कूल के बाहर  सड़क पर  विद्यार्थियों को बिठाने या उतारने वाले स्कूल संचालकों को नोटिस भेज चुकी है। 
अगर श्रीगंगानगर की बात करें तो यहां कोई पूछने वाला नहीं है। यहां अच्छे नामी स्कूलों को छोड़कर बहुत से स्कूलों की बाल वाहनियां सड़कों पर पूरा दिन  खड़ी रहती हैं। इनको कोई रोकने और टोकने वाला नहीं है। 
इस संबंध में ट्रैफिक थाना प्रभारी राजेश सिहाग से उनका पक्ष जानने के लिए उनके मोबाइल फोन पर संपर्क किया गया, मगर उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की।

No comments