Breaking News

बशीर पुलिस चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को हटाया, आंदोलन समाप्त


हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी थाना क्षेत्र के गिलवाला गांव में पुलिस की कथित प्रताडऩा से तंग आकर एक नाबालिग द्वारा खुदकुशी करने के बाद उठा विवाद फिलहाल शांत हो गया है। बशीर पुलिस चौकी प्रभारी एसआई हरबंस सिंह सहित तीन पुलिस कमियों को हटाने के बाद मामला शांत हो गया। परिजन पोस्टमार्टम करवाने के लिए सहमत हो गये। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया था। 
गौरतलब है कि गिलवाला गांव निवासी किशोर ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर हथियार के साथ फोटो अपलोड की थी। परिजनों के अनुसार इस पोस्ट को लेकर बशीर पुलिस चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर हरबंसलाल, एएसआई रणवीर सिंह और एक अन्य पुलिसकर्मी किशोर के घर पहुंचे। 

No comments