400 करोड़ की लागत से बन रही इथेनॉल फैक्ट्री का विरोध
हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी पुलिस थाना क्षेत्र के गांव राठीखेड़ा में 400 करोड़ रुपए की लागत से बन रही इथेनॉल फैक्ट्री का विरोध तेज हो गया है। ग्रामीण बीते दो वर्ष से यहां फैक्ट्री का विरोध जता रहे थे। इस विरोध में आज मंंगलवार को तेजी आ गई। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में भारी पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया गया है। आसपास के पुलिस थाना प्रभारियों को गांव में भेजा गया है। प्रशासनिक अधिकारियों ंने टिब्बी थाना क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं फिलहाल बंद कर दी हैं।
जानकारी के अनुसार फैक्ट्री निर्माण कार्य का विरोध कर रहे कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत मेें लिया है। ग्रामीणों का कहना है कि फैक्ट्री बनने से इलाके में प्रदूषण बढ़ेगा और बीमारियों से लोग घिर जायेंगे। वह पिछले दो सालों से निर्माण कार्य का विरोध कर रहे हैं।

No comments