चोरी की वारदात का खुलासा, तीन युवक गिरफ्तार
श्रीगंगानगर जिले के दूरस्थ रावला पुलिस ने कस्बे के वार्ड नम्बर 4 में पिछले दिनों हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी बलवंत कुमार ने बताया कि गत दिवस महेन्द्र कुमार के घर से 20 तोला चांदी की पाजेब, तीन जोड़ी चांदी की बिछिया, सोने की नोजपिन, आधा तोला सोना की बाली, सोने का कोका, आधार कार्ड 15-20 हजार रुपए की नगदी चोरी हो गई थी। महेन्द्र की रिपोर्ट पर अज्ञात जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान इस चोरी की वारदात को अंजाम देने के आरोप में राजू सिंह उर्फ राजू बावरी, संदीप सिंह पुत्र इकबाल सिंह व इकबाल सिंह प ुत्र खजान सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

No comments