जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय सडक़ सुरक्षा समिति की बैठक मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान जिला कलक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री की निर्देशानुसार जिले में सडक़ दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। इसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारी गंभीरतापूर्वक कार्रवाई करें।
बैठक में जिला कलक्टर ने जिले में सडक़ दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को संयुक्त निरीक्षण के लिए निर्देशित करते हुए कहा कि दुर्घटनाएं रोकने के लिए गंभीरतापूर्वक कार्रवाई की जाए। चिन्हित संभावित दुर्घटना स्थलों के साथ-साथ व्यस्ततम मार्गों का चयन करते हुए आवश्यक स्पीड ब्रेकर बनाये जाएं। दुर्घटना की चेतावनी और स्पीड लिमिट की जानकारी देने वाले संकेतक भी लगाये जाएं।
No comments