घर के आगे से युवती का अपहरण, कई युवकों पर मुकदमा
हनुमानगढ़ जिले में भादरा पुलिस थाना क्षेत्र के गांव बिहारीपुरा बास में स्थित एक मकान के आगे से एक युवती का अपहरण करके जयपुर में कहीं छुपा देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती के पिता की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार पीडि़त इशाक मोहम्मद ने रिपोर्ट दी कि मेरी 18 वर्षीय पुत्री अमीदा बानो 6 नवम्बर से लापता थी। मैंने थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई। इसके बाद मुझे पता चला कि सोयब, मोहम्मद सोयब ने मिल कर मेरे घर के आगे से हमीदा का अपहरण कर लिया।

No comments