युवक को विदेश भेजने का झांसा देकर 20 लाख रुपए ठगे
हनुमानगढ़ जिले में भादरा पुलिस थाना क्षेत्र के गांव रासलाना में रहने वाले एक युवक को विदेश भेजने का झांसा देकर बीस लाख रुपए से अधिक रुपयों की ठगी करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। एक आरोपी बिहार व दूसरा आरोपी नई दिल्ली का रहने वाला है।
पुलिस के अनुसार पीडि़त 25 वर्षीय इरफान खां ने रिपोर्ट दी कि मेरी जान पहचान फैसल खां और अब्दुल खां मुखत्यार अहमद खां से हो गई। दोनों आरोपियों ने विगत फरवरी में कहाकि हम कंसलटेंट कम्पनी की एजेंसी चलाते हैं। आपको भी विदेश में बड़ी कम्पनी में रोजगार दिलवा देंगे। वीजा, टिकट व अन्य समस्त खर्च के लिए 20 लाख 30 हजार रुपए देने होंगे। मैंने अपने घरवालों से बातचीत करके 25 फरवरी से जून 2025 तक फैसल खां व अब्दुल खां को 20 लाख 30 हजार रुपए, पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज दे दिये।

No comments