Breaking News

लवमैरिज करने वाले युवक-युवती पर हमला


लवमैरिज करने वाले युवक-युवती पर हमला कर दिया गया। यह घटना हनुमानगढ़ जंक्शन के वार्ड नम्बर 4 नई खुंजा में स्थित एक घर में हुई। पुलिस ने घायल युवक की मां की रिपोर्ट पर कई जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार नई खुंजा निवासी चन्नी पतनी जगदीश सिंह ने रिपोर्ट दी कि मेरे पुत्र सोमिया मेहरा ने मई माह में सिमरन के साथ पे्रम विवाह किया था। इसके बाद से सिमरन के परिवार वाले हमसे रंजिश रखते थे। यह लोग मेरे बेटे व मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे थे, लेकिन हमने धमकियों को नजरअंदाज किया। 

No comments