एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी
श्रीगंगानगर के हनुमानगढ़ मार्ग पर स्थित चैताली एन्कलेव के बाहर स्थित तीन दुकानों में एक ही रात में चोरी हो गई। घटना की सूचना मिलने पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। दुकानदारों ने मुकदमा दर्ज करने के लिए थाने में परिवाद दिया है।
पुलिस के अनुसार बीती रात अज्ञात चोरों ने गोयल टाइल्स एंड सनेटरी दुकान से करीब 60 हजार रुपए की टूटियां, बाल व अन्य सनेटरी का सामान चोरी करके ले गये। दुकानदार देवेन्द्र गोयल ने बताया कि आज सुबह मैं दुकान पर पहुंचा, तो चोरी का पता चला। अज्ञात चोरों ने दुकान के मैन गेट पर लगे शीशे के गेट को भी तोड़ दिया।
No comments