कार में जिंदा जले अधेड़ के परिजनों का अभी तक कोई सुराग नहीं
श्रीगंगानगर में कोतवाली थाना क्षेत्र के सद्भावना नगर की गली नंबर 2 में एक घर के आगे कार में जिंदा जले सुरजीत सिंह के परिजनों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस ने उसकी चार आईडी पर दिये गये पते की पड़ताल की, तो चारों की फर्जी निकले।
बरहाल पुलिस ने जिला सिविल अस्पताल के मुर्दा घर में शव को सुरक्षित रखवाया है। जांच अधिकारी हवलदार मुकेश कुमार ने बताया कि अधेड़ सुरजीत सिंह के परिजनों का पता किया जा रहा है। 72 घंटे तक परिजनों के बारे में कोई सुराग नहीं मिलने पर अंतिम संस्कार करवाया जायेगा।

No comments