एलडीसी परीक्षा के कारण अर्धवार्षिक हिंदी पेपर की तारीख बदली
माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने राज्य स्तरीय समान परीक्षा 2025-26 के तहत होने वाली अर्धवार्षिक परीक्षाओं के कार्यक्रम में संशोधन किया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की एलडीसी भर्ती परीक्षा के कारण कक्षा 9 से 12 तक के हिंदी विषय के पेपर की तारीख बदली गई है।
अब यह पेपर 22 नवंबर की बजाय 2 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। यह बदलाव 22 नवंबर को एलडीसी भर्ती परीक्षा के आयोजन को देखते हुए किया गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। आदेश में विद्यालयों को परीक्षा की समय-सारणी अपडेट करने और गोपनीयता व अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

No comments