Breaking News

राजस्थान की 121 फैक्ट्रियों पर गाज

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली क्षेत्र में जानलेवा स्तर पर पहुंचे वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए राजस्थान पर भी सख्ती बरती गई है. सुप्रीम कोर्ट को बताया गया है कि दिल्ली-एनसीआर की हवा सुधारने के लिए प्रदूषण फैलाने वाली 1,500 से अधिक औद्योगिक इकाइयों को बंद किया गया है, जिसमें अकेले राजस्थान की 121 यूनिट शामिल हैं. दिल्ली-एनसीआर के लिए गठित वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर प्रदूषण रोकने के लिए उठाए गए इन कदमों की जानकारी दी है.

No comments