Breaking News

दिल्ली में महिपालपुर में रेडिशन होटल के पास धमाके की आवाज

दिल्ली के लाल किले धमाके की जांच अभी चल ही रही है कि एक और धमाका हो गया है. महिपालपुर इलाके में रेडिशन होटल के पास ब्लास्ट जैसी तेज आवाज सुनाई दी. इसके चलते आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं. विभाग के अनुसार उन्हें सुबह करीब 9 बजकर 18 मिनट पर कॉल मिली थी. पुलिस ने जांच में बताया कि ये धमाका बस के टायर फटने की वजह से हुआ है. फिलहाल दिल्ली पुलिस के हवाले से बताया गया है कि एक बस का टायर फटा था.

No comments