Breaking News

पूर्व चेयरमैन के कॉम्प्लेक्स में दुकानों में लगाई आग

भीलवाड़ा के आसींद कस्बे के बड़ा मंदिर चौराहे पर मंगलवार तड़के 3 बजे एक युवक ने पूर्व चेयरमैन भंवरलाल चौरडिया के कॉम्प्लेक्स में बनी दुकानों के शटर पर तेल डालकर आग लगा दी। देखते ही देखते करीब 12 दुकानें आग की चपेट में आ गईं और लाखों का सामान जलकर राख हो गया। बाहर खड़ी एक कार भी लपटों में घिरकर जल गई। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।

No comments