Breaking News

दिल्ली से सिवान जा रही बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पलटी

दिल्ली से बिहार के सीवान जा रही एक प्राइवेट बस मंगलवार तड़के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसे का शिकार हो गई। अरौल कट के पास सुबह करीब 3:20 बजे तेज रफ्तार बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे तीन यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में एक मासूम बच्चा भी शामिल है, जबकि लगभग 20 यात्री घायल हुए हैं।
बस के पलटते ही भीतर अफरा-तफरी मच गई। कई यात्री टूटी सीटों और कांच के शीशों के बीच फंस गए। हादसे की सूचना मिलते ही बिल्हौर तहसील प्रशासन, पुलिस बल और एक्सप्रेसवे की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। 

No comments