पूर्व सरपंच-वीडीओ से वसूले जाएंगे 1 करोड़ 45 लाख
अजमेर जिला परिषद ने रूपनगढ़ ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच भगवानदास लखन और तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी मांगीलाल माली से 1 करोड़ 45 लाख 76 हजार 837 रुपए की वसूली करने का सख्त आदेश दिया है।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामप्रकाश ने किशनगढ़ पंचायत समिति के विकास अधिकारी को जारी निर्देश में कहा है कि जांच में पाया गया है कि इन दोनों अधिकारियों ने ग्राम पंचायत की जमीनें तत्कालीन डीएलसी दरों से बहुत कम कीमत पर बेचीं, जिससे ग्राम पंचायत को कम से कम 1 करोड़ 45 लाख 76 हजार रुपए का नुकसान हुआ।

No comments