नागौर में आधी रात को बवाल, चोरी-छिपे महाराजा सूरजमल की मूर्ति लगाने से तनाव
नागौर जिले के श्री बालाजी थाना क्षेत्र के जोधियासी गांव में बीती रात उस समय तनाव फैल गया जब करीब 1 बजे चोरी-छुपे महाराजा सूरजमल की मूर्ति लगा दी गई। जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और देखते ही देखते सैकड़ों लोग मौके पर जमा होकर मूर्ति स्थापना का विरोध करने लगे।
ग्रामीणों का आरोप है कि मूर्ति बिना प्रशासनिक अनुमति और ग्राम पंचायत की सहमति के लगाई गई है। उनका कहना है कि यह कदम श्रद्धा से अधिक राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित है। विरोध बढ़ते ही जिला प्रशासन सक्रिय हो गया और स्थिति संभालने के लिए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

No comments