Breaking News

प्रदूषण का इमरजेंसी मोड ऑन - दिल्ली के कई इलाकों में हवा बेहद खतरनाक

दिल्ली में आज सुबह 6 बजे का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स 341 दर्ज किया गया, जोकि बहुत खराब श्रेणी में आता है. शहर के कई हिस्सों में हाल इससे भी गंभीर है. बवाना में एक्यूआई 419 तक पहुंच गया, जबकि जहांगीरपुरी में 412 और वजीरपुर में 413 दर्ज किया गया.
दिल्ली फिर से एक बार ऐसे दौर में प्रवेश कर चुकी है, जहां सर्दियों की शुरुआत राहत की जगह चिंता लेकर आई है. बढ़ता प्रदूषण आने वाले दिनों में और चुनौतीपूर्ण हो सकता है, इसलिए विशेषज्ञ लोगों से एहतियात बरतने की अपील कर रहे हैं.

No comments