राजस्थान में इन किसानों को अब नहीं मिलेगा सरकारी गेहूं
केन्द्र सरकार की पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े ऐसे किसानों को अब झटका लगने वाला है। जिनके पास निर्धारित सीमा से अधिक भूमि है। तय मानक के अनुसार 2.47 हैक्टेयर से ज्यादा जोत वाले किसानों को सरकारी गेहूं वितरण योजना से बाहर किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार विभाग की ओर से वर्ष 2016 की कृषि भूमि रजिस्टर सूची और वर्तमान पीएम किसान सम्मान निधि डेटा का मिलान कर यह जांच की जा रही है।

No comments