Breaking News

रामलला के ध्वजारोहण पर अयोध्या में होगा खास इंतजाम

अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर होने वाला ध्वजारोहण कार्यक्रम पूरे देश के लिए एक और ऐतिहासिक और गौरवशाली क्षण होगा। यह समारोह मंदिर निर्माण की पूर्णता का प्रतीक है। इस भव्य और ऐतिहासिक पल को हर राम भक्त तक पहुंचाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस पूरे आयोजन का देशभर में लाइव प्रसारण किया जाएगा। 
अयोध्या में राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज का रोहण 25 नवंबर 2025 को किया जाना निर्धारित है। यह दिन पंचांग के अनुसार विवाह पंचमी का अत्यंत शुभ पर्व भी है। जानकारी के अनुसार, इस ऐतिहासिक ध्वजारोहण के मुख्य अनुष्ठान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत शामिल होंगे। 

No comments