प्रॉपर्टी विवाद में भाई ने पति-पत्नी पर चढ़ाई कार
जोधपुर के राजीव गांधी नगर थानान्तर्गत चोखा गांव के कच्छवाह नगर स्थित पैतृक भूखंड पर कब्जे को लेकर चल रहे विवाद में चचेरे भाई ने सीसीटीवी कैमरे लगा रहे दंपति पर एसयूवी चढ़ा दी। वह 15-20 फीट तक दोनों को घसीटते ले गया। गंभीर हालत में दोनों घायलों को परिजन अहमदाबाद ले गए। पुलिस ने जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

No comments