Breaking News

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को अब मिलेंगे व्याख्याता

राजस्थान के दो लाख से अधिक दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए राहतभरी खबर है। अब प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नवीं से बारहवीं तक पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को व्याख्याता मिल सकेंगे। राजस्थान में विशेष शिक्षा व्याख्याता का पद नहीं होने की वजह से विद्यार्थियों को मजबूरन वरिष्ठ अध्यापकों के सहारे ही पढ़ाई करनी पड़ रही थी।
विभाग ने 242 पदों की वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है। इनमें से आधे पद पदोन्नति तो आधे पदों के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग की सीधी भर्ती के जरिए भरे जाएंगे।

No comments