Breaking News

जयपुर में पार्सल से 20 लाख के जेवर लेकर भागा डिलीवरी बॉय गिरफ्तार

जयपुर के माणक चौक थाना पुलिस ने 20 लाख रुपए के कीमती जेवर लेकर फरार हुए डिलीवरी बॉय को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले करीब छह महीने से पुलिस को चकमा दे रहा था।
डीसीपी करन शर्मा के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी देवराज सैनी झुंझुनूं जिले के खेतड़ी क्षेत्र स्थित नानुवाली बावड़ी का निवासी है। वारदात के बाद से उस पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित था।

No comments